दुर्ग। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के आईक्यूएसी एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा बायोएन्जाइम पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। आज बायोएन्जाइम बनाने और उसके उपयोग हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षण गूगल मीट के माध्यम से दिया गया जिससे वह अपने घरों में भी यह बायोएन्जाइम बना सकते है और वातावरण को प्रदूषित होने से रोक सकते है क्योंकि यह बायोएन्जाइम किचन के वेस्ट से बनाया जाता है।












