दुर्ग। उच्चशिक्षा विभाग राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निर्देश पर दुर्ग संभाग के महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। नैक मूल्यांकित महाविद्यालयों को मेंटर एवं मूल्यांकन कराने वाले महाविद्यालयों को मेंटी के रूप में चिन्हित किया गया है। इस कार्यवाही के प्रारंभ में दुर्ग संभाग के नोडल महाविद्यालय शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में आईक्यूएसी के द्वारा 15 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे संभाग स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया।












