भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में हरेली उत्सव पर हरेली क्वीन एवं हरेली प्रिंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों ने अपनी प्रतिभागिता दी। ये हरेली उत्सव छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार होता है इस त्यौहार पर लोग अपने घरों को हरी पत्तियों एवं नीम से सजाते है तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये जाते है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीओओ डॉ दीपक शर्मा ने हरेली उत्सव की बधाई देते हुये कहा कि हरेली खुशी का प्रतीक है और इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थी अपनी संस्कृति से रूबरू होते है।












