भिलाई। हरियर छत्तीसगढ़ योजना के तहत हरियर भिलाई अभियान को सफल बनाने के लिए आज एमजे कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। एमजे कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब प्रदूषण कुछ कम हुआ तो सभी का ध्यान उसकी तरफ गया। यह एक सुखद अहसास था। हमें इस अहसास को दीर्घजीवी बनाना है। हरियाली इसकी पहली शर्त है।












