भिलाई। आस्था बहुद्देश्यीय संस्था सेक्टर-2 ने हरेली के अवसर पर सेक्टर-2 पार्क में वृक्षारोपण किया गया। सभी लोगों ने पेड़ की बड़ा होने तक देखभाल करने एवं पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।
यह कार्य पिछले 15 सालों से लगातार जारी है। संस्था हर साल 100 पौधे लगाने का कार्यक्रम करती है। आस्था संस्था के सभी लोगों ने वृक्ष को पकड़कर वृक्षारोपण कर वृक्ष को सुरक्षित रखने का प्रण लिया है। इस अवसर पर सभी वृद्धों को फलाहार उपलब्ध कराया गया।












