दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा प्राध्यपकों, शोध विद्यार्थियों एवं अन्य छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न विषयों पर केन्द्रीत ऑनलाईन ई-लेक्चर श्रृंखला ‘‘इंद्रधनुष‘‘ का आयोजन 03 जुलाई से 09 जुलाई के बीच किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए दुर्ग विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा के माध्यम में प्रतिदिन दोपहर 12 से 01 बजे के बीच आयोजित होने वाले सभी ई- लेक्चर का मीटिंग आईडी तथा पासवर्ड दुर्ग विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले समसत महाविद्यालयों के प्राचार्यो को भेज दिया गया है।












