भिलाई। केपीएस नेहरू नगर के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया। सीबीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा में स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 484 छात्रों ने परीक्षा दी जिनमें 131 छात्रों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया। 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ सिद्राह आयिशाह में प्रथम रहे, 98 प्रतिशत अंकों के साथ तनिष्का चौहान द्वितीय तथा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ मानस वटी तृतीय स्थान रहे।












