Power House Under Bridge

Bhilai Power House Underbridge

भिलाई। नगर निगम प्रशासन स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के मुताबिक स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने प्रयासरत है। पेटिंग्स और चित्रकारी से पावर हाउस का अंडरब्रिज जगमगा उठा है। स्वच्छ भारत मिशन, भारतीय रेल, शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत जैसे पेटिंग्स से अंडरब्रिज की दीवारें आकर्षक लग रही है। निगम प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत, स्वच्छ भिलाई सुंदर भिलाई की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में अंडरब्रिज की दीवारों का रंगरोगन भी किया जा रहा है। कलाकारों को स्वच्छता से जुड़े पेटिंग्स और स्लोगन लिखने कहा गया है। कलाकारों ने अब तक अंडरब्रिज की दीवारों पर चित्र के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क जरूरी, सोशल डिस्टेसिंग, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति जैसे कई चित्र बनाई गई है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *