भिलाई। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना पढ़ाई तुंहर दुआर अंतर्गत पढ़ाई तुंहर पारा कार्यक्रम की शुरुआत भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव की पहल पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जोन 2 खुर्सीपार वार्ड 35 स्कूल के शाला परिसर में ब्लाक अध्यक्ष खुर्सीपार डी कामराजु के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। दूसरे विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी व जो विद्यार्थियों ऑनलाइन पढाई कर रहे है वे भी शासन की इस योजना का लाभ शाला परिसर में आकर ले सकते है।












