भिलाई। बीएम शाह अस्पताल में सड़क हादसों में घायल लोगों का प्राथमिक उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। अस्पताल ने आज से इस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा सहित पुलिस व डाक्टरों की टीम मौजूद रही। एसपी प्रशांत ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन को इस नेक पहल के लिए बधाई दी। बीएम शाह अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक व उनकी पूरी टीम को कोरोना काल में बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया।












