Nishika Sonare Rakhi

Students ties Rakhi to swacchata Karmi

भिलाई। वार्ड-15 वैशाली नगर की रहने वाली छात्रा निशिका सोनारे ने घरों से कचरा एकत्र करने वाले स्वच्छता मित्र भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका सम्मान किया। रक्षाबंधन के दिन उसने वार्ड के घरों से एकत्र करने वाले स्वच्छता मित्र रामावतार जांगड़े को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। निशिका का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन जहां भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाकर सुरक्षा का संकल्प ले रहे थे। वहीं स्वच्छता मित्र हर दिन की तरह रक्षाबंधन के दिन भी सुबह ई-रिक्शा लेकर वार्ड में पहुंच गए थे। सीटी बजाकर घरों से कचरा एकत्र कर रहे थे। रक्षाबंधन के दिन भी उनकी कलाई सूनी थी। इसलिए राखी बांधकर उनका सम्मान किया। बता दें कि निशिका कक्षा-पांचवी की छात्रा है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *