दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग तथा आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजकुमार सिंह, कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय चंड़ीगढ़ तथा अध्यक्ष डॉ अरूणा पल्टा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय एवं संरक्षक डॉ आर.एन. सिंह प्रिसिंपल, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग थे।












