दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में नये सत्र में प्रवेश हेतु स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची आज निकाली गयी। महाविद्यालय की वेबसाईट एवं सूचना पटल में सूची उपलब्ध है। महाविद्यालय में बी.ए. भाग-1 में 350, बी.कॉम. भाग-1 में 370, बी.कॉम. कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 40, बी.एससी भाग-1 गणित में 100, बायो में 150, माइक्रो बायलॉजी में 30, कम्प्यूटर साईंस में 40, बी.एससी. गृह विज्ञान में 60 सीटें है। इस वर्ष प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है।












