बेमेतरा 17 अगस्त 2020ः-बेमेतरा जिले के चारो विकासखंडो में विकासखंड बेमेतरा के संकुल केंद्र जेवरा के ग्राम पथर्रा, विकासखंड बेरला के ग्राम मनियारी, विकासखंड नवागढ़ के संकुल केंद्र कूंरा एवं विकासखंड साजा के संकुल केंद्र बीजा के अंतर्गत संचालित प्राथमिक/माध्यमिक शालाओ के शिक्षको द्वारा जिला मिशन समन्वयक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं संकुल समन्वयक के प्रयासो से ग्राम स्तर पर मुहल्ला कक्षा तथा लाऊडस्पीकर कक्षा का संचालन किया जा रहा है।












