भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-4 खुर्सीपार स्थित एसएलआरएम सेंटर महिलाओं के लिए आजीविका का केन्द्र बन गई है। यहां सत्यमेव सीएलएफ की महिलाएं न केवल घरों से एकत्र की गई कचरे का सेग्रीगेशन कर खाद बना रही है, बल्कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों से क्रय की गई गोबर से लकड़ी, घरों को सजाने वाले सजावटी वस्तुएं और बच्चों के खिलौने भी बना रही है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है।












