भिलाई। विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराग उत्तरप्रदेश द्वारा ऑनलाईन आयोजित राष्ट्रस्तरीय तालाबंदी काव्य प्रतियोगिता 6, लॉकडाऊन 06 राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल सेक्टर 6 की शिक्षिका मंजू जायसवाल ने दोनों ही प्रतियोगिता में उप विजेता होने का गौरव हासिल किया है। विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ.सहाबुद्दीन नियज महम्मूद शेख एवं सचिव डॉ.गोकुलेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मंजू जायसवाल ने प्रश्नोत्तरी राऊंड का रिजल्ट 15 मिनट 50 सेकेण्ड में देकर एक रिकॉर्ड बनाया है।












