भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का विषय डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट था। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु के प्रोफेसर डॉ कृष्णराज मौजूद रहे। इस वेबिनार में डॉ कृष्ण राज ने 800 डेंटल प्रैक्टिसनर्स व फैकल्टीज को डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट के गुण सिखाए।












