भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में अंग्रेजी की सहायक प्राध्यापक डॉ नीता शर्मा की पुस्तक एनविजनिंग इंडियन सिटीज इन इंडियन इंग्लिश लिटरेचर प्रकाशित हुई है। प्रकाशन पर श्रीगंगाजलि एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं अध्यक्ष जया अभिषेक मिश्रा ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने भी डॉ नीता को बधाई देते हुए उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।












