दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग द्वारा बैकिंग, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इसे महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, आईक्यूएसी एवं एन आईबीएफ (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंग एण्ड फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ अजय सिंह ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित ये वेबीनार छात्रों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें छात्र अपने कैरियर को निर्धारित करके बैकिंग एवं फाइनेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है।












