MJ Induction

MJ College Induction Programme

भिलाई। एमजे कालेज में आज प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित बच्चों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें बी.कॉम, बीबीए, बीएससी के प्रथम वर्ष में दाखिल विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने इस अवसर पर बच्चों से पाठ्यक्रमों के साथ ही अन्यान्य क्षेत्रों से जुड़कर अपने कौशल का विकास करने का आग्रह किया।श्रीमती विरुलकर ने बच्चों का महाविद्यालय में स्वागत करते हुए कहा कि पढ़ने के साथ-साथ महाविद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भी वे अपनी सहभागिता दें।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *