भिलाई। नरवा, गरवा, घुरवा, बारी एवं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत नगर निगम के शहरी गौठान और एसएलआरएम सेंटर के समीप में बनाई गई वर्मी कम्पोस्ट टंकियों में केचुए डालकर कंपोस्ट बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। निगम ने शहरी गौठान कोसानगर की 10 टंकियों में गोबर और ऑस्ट्रेलिया नस्ल की आईसेनिया पटेरिया केंचुआ डालने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।












