भिलाई। शिक्षक दिवस के अवसर पर एमजे स्कूल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया। इस अवसर पर एमजे समूह की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर ने शिक्षकों से अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नकारात्मकता को अपने आस-पास फटकने से रोकने का यह सर्वोत्तम तरीका है। नकारात्मक बातें आपकी ऊर्जा को नष्ट करती हैं और इससे समय का अपव्यय भी होता है।












