भिलाई। डॉल्फिन म्यूजिकल ग्रुप एवं स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने आज छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर एक खूबसूरत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सांसद विजय बघेल ने अपनी शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का आगाज किया। विख्यात पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई, इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति एवं प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री ममता चंद्राकर, पद्मश्री अनुज शर्मा, काव्यात्मक रूप से पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे, पद्मश्री शमशाद बेगम, पद्मश्री फुलबासन यादव, प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री जेएम नेलसन ने इस कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की।












