बेमेतरा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम सिंगदेही के किसान चंदूलाल को द्वितीय किस्त कि राशि 10572.98 मिलने पर उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। चंदूलाल ने बताया कि वह वर्ष 2019-20 में सेवा सहकारी समिति सरदा के अंतर्गत धान उर्पाजन केन्द्र सरदा 58.80 क्विंटल धान बेचा था। अब राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 106722.00 रूपये कि सहायता राशि चार किस्तों में किसान को मिलेगी। जिसके द्वितीय किस्त कि राशि 20 अगस्त को 10572.98 रूपए उनके बैंक खाते में आ गया है।












