दुर्ग। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन आमदी नगर हुड़को भिलाई में हिन्दी दिवस का आयोजन सद्भावना के साथ किया गया। प्रख्यात शिक्षा बाल मनोवैज्ञानिक तथा विचारक डॉ जवाहर सूरिसेट्टी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ सूरीशेट्टी ने कहा कि आज अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों को शुद्ध हिन्दी बोलने तथा लिखने में बहुत कठिनाई होतेी है। कोरोना काल में लोगों ने मोबाइल से संदेश, गीत, कविताएं तथा बातचीत करने के लिए हिन्दी भाषा का ही सर्वाधिक प्रयोग किया। इस समय हिन्दी का उपयोग 35 फीसद बढ़ा।












