भिलाई। जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने एल्यूमिनी मीट में संस्थान से जुड़ी अपनी यादें साझा की। साथ ही शिक्षकों का आभार जताया एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। एल्यूमिनी मीट के संचालक लक्ष्मी वर्मा ने भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें ममता ठाकुर ने गीत गाया, भरत शर्मा ने कहानी सुनाई, अमर कश्यप ने चुटकुले सुनाए व अपनी खट्टी मीठी यादों को साझा किया। पूरे दौर में मौज मस्ती का माहौल बना रहा।












