दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में कोरोना संक्रमण काल की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष वर्चुअल तरीके से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया।यूजीसी द्वारा द्वारा इस वर्ष ‘शिक्षक हमारे प्रेरणास्त्रोत’ और ‘भारत के शिक्षक’ विषय पर आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे। ऑनलाइन आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ दीपक कारकून थे।












