दुर्ग। कोविड-19 जनित समस्याएं एवं गांधी दृष्टि विषय पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आयोजित की गयी। वेब संगोष्ठी में डॉ सतीष राय पूर्व विभागाध्यक्ष एवं निदेषक नेहरू शोधपीठ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं राष्ट्रीय संयोजक राजीव गांधी स्टडी सर्किल तथा डॉ बी. एम. शर्मा पूर्व कुलपति कोटा विश्वविद्यालय तथा पूर्व अध्यक्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग मुख्य वक्ता थे।












