भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी होमसाइंस के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। भिलाई महिला महाविद्यालय का परिणाम 99.17 प्रतिशत रहा है। केवल एक विद्यार्थी को पूरक प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय की एक परीक्षा में महाविद्यालय से बीएससी गृह विज्ञान द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 121 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ हुई इस परीक्षा में केवल एक विद्यार्थी पूरक प्राप्त हुआ है। शेष सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं।












