भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शनिवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का ऑनलाईन आयोजन किया गया। विद्याथियों ने शिक्षकों के महत्व और उनके प्रति अपने सम्मान को प्रकट करते हुए अनेक गीत, नृत्य एवं विचार प्रस्तुत किए। शिक्षक दिवस पर केंद्रित ‘ग्रीटिंग कार्ड बनाओ’ गतिविधि का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता दिखाई।












