भिलाई। 8 सितम्बर को विश्व भौतिकचिकित्सा (फिजियोथेरेपी) दिवस है। बाह्य तरीकों से रोगी का दर्द दूर करने, उसे बेडसोर से बचाने, उसे आरामदायक स्थिति में रखने तथा सर्जरी के बाद रोगी के पुनर्वास में फिजियोथेरेपिस्ट या भौतिक चिकित्सक की बड़ी भूमिका होती है। एक अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट अस्पताल में भरती रोगी के जल्द स्वास्थ्य लाभ करने में मददगार होता है। विशेषकर पोस्टऑपरेटिव केयर में उसकी विशेषज्ञता बड़े काम की होती है। अल्प समय में ही हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी विभाग ने अपनी उपयोगिता साबित कर दी है।












