भिलाई। कोविड संक्रमण के इस दौर का सभी वेतनभोगियों के जीवन पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। ऑटिस्टिक बच्चों के स्कूल अर्पण के शिक्षकों का जीवन भी इससे बेहद प्रभावित हुआ है। एमजे कालेज ने शिक्षक दिवस पर इन शिक्षकों का सम्मान करने का निर्णय लिया तथा राशन की सामग्री प्रदान कर उनकी सहायता करने का प्रयास किया।एमजे कालेज की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के निर्देश पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल चौबे, शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया तथा आईक्यूएसी की प्रभारी अर्चना त्रिपाठी ने आज सेक्टर-4 स्थित अर्पण स्कूल पहुंचकर संचालक एवं शिक्षकों का कुशलक्षेम पूछा।












