भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गूगल मीट पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नूतन सिंह ने फाइनेंशियल लिटरेसी की आवश्यकता को समझाते हुए बचत एवं विनियोग के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बीमा एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया। लाइफ इंश्योरेंस एंड हेल्थ इंश्योरेंस की आवश्यकता को बताया। साथ ही बैंक लोन कैसे पास करता है इस विषय पर भी विस्तार से बताया विद्यार्थियों के पास यदि परफेक्ट बिजनेस प्लान हो तो उन्हें लोन आसानी से मिल जाएगा आजकल बैंक नए उद्यम स्थापित करने के लिए आसान लोन प्रदान कर रही है।












