भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूसंस द्वारा संचालित रूंगटा इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एवं रूंगटा इंस्टिट्यूट और फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च द्वारा संयुक्त रूप से विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में ग्रुप के चेयरमेन संजय रूंगटा मुख्य अतिथि के रूप में एवं ग्रुप डायरेक्टर साकेत रूंगटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए I संस्था के चेयरमेन संजय रुंगटा समाज के प्रति फार्मासिस्ट के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को निभाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं शुभकामनायें दी।












