दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के यूथ रेडक्रास सोसायटी द्वारा प्राचार्य डॉ आर.एन. सिंह के मार्गदर्शन में एंशिएंट आयुर्वेदा पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मोहन कुमार नाईकर प्राणिक हीलर अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित थे। प्राचार्य डॉ आर.एन. सिंह ने बताया कि आयुर्वेद किस तरह से आज के दैनिक जीवन में उपयोगी एवं लाभदायक है।












