दुर्ग। उच्चशिक्षा विभाग राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निर्देश पर दुर्ग संभाग के महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। नैक मूल्यांकित महाविद्यालयों को मेंटर एवं मूल्यांकन कराने वाले महाविद्यालयों को मेंटी के रूप में चिन्हित किया गया है। इस श्रृंखला में दुर्ग संभाग के नोडल महाविद्यालय शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में आईक्यूएसी के द्वारा दिनांक 29.08.2020 को 12.30 बजे दुर्ग संभाग स्तरीय वेबीनार का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यूएसी तथा परामर्श योजना यूजीसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस वेबीनार में सभी महाविद्यालयों को नैक के मानदण्डों पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।












