भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में हिन्दी विभाग द्वारा आयोजित ई-हिन्दी सप्ताह का समापन समारोह ऑनलाइन द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दीपक शर्मा थे। विषेष अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला उपस्थित हुई। इस अवसर पर सप्ताह भर आयोजित विविध प्रतिस्पर्धाओं में विजयी प्रतिभागियों का ई-प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।












