भिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 में हुई थी। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस संजय रुंगटा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूसंस द्वारा संचालित आरएसआर रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मनाया गया। स्वयंसेवको द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कई विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।












