दुर्ग। शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग द्वारा “न्यू ट्रेंड्ज फॉर कैरीअर : रूफ टॉप ऑर्गानिक फॉर्मिंग“ पर वेबीनार का आयोजन किया गया। प्रभारी डॉ रेशमा लाकेश ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को छत पर खेती करने हेतु जागरुक एवं प्रेरित करना है। औषधीय पौधे, जड़ी-बूटियाँ, मसाले, फूल, घरेलू पौधे, फल-सब्जियों का क्रय – विक्रय एवं गार्डन कन्सल्टेंट एवं डिजाइनर भी बन सकते है।












