Chemistry International Conference

International webinar on science

दुर्ग। देश के अन्य प्रमुख राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ अकादमी ऑफ साइंसेस की स्थापना आवश्यक है। इससे अकादमिक विशेषताज्ञों एवं उद्योगों, चिकित्सा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में नई शोधों को बढ़ावा मिलेगा। ये उद्गार नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेस इंडिया के मुंबई चैप्टर के प्रमुख डॉ अनिल कुमार सिंह ने व्यक्त किये। प्रोफेसर अनिल सिंह शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित ’’कोविड-19 की रोकथाम में फंक्शनल नेनोयटोरियल का उपयोग’’ विषय पर आयोजित दो इिवसीय इंटरनेशनल वेबीनार में अपना उद्बोधन दे रहे थे। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि कोविड-19 आज समूचे विश्व के लिए चुनौती है। हमें मिलकर इसका समाधान निकालना होगा।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *