दुर्ग। दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रध्दांजलि होगी। ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने गांधी जयंती पर व्यक्त किये। आज डॉ पल्टा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग की साहित्यिक समिति व आईक्यूएसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक दिवसीय नेशनल ऑनलाईन वेबीनार में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रही।












