दुर्ग। शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में गरबा नृत्य कार्यक्रम ‘‘देशी डे’’ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम ऑनलाईन एकल गरबा नृत्य स्पर्धा के रूप में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के नृत्य विभाग एवं ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब’’ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा थी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने की।












