भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग, 104 आरोग्य सेवा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं पिरामल स्वास्थ्य द्वारा छत्तीसगढ़ के 40 प्रमुख निजी अस्पतालों में किए गए कोविड सर्वेक्षण में 92.86 फीसद अंकों के साथ बीएसआर हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल को सर्वश्रेष्ठ कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। यह सूची सीधे मरीजों एवं उनके परिजनों से लिए गए फीडबैक के आधार पर बनाई गई है।












