दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के भौतिक शास्त्र विभाग में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद भारत सीएसआईआर द्वारा सीएसआईआर-एसआरटीपी-2020 में चयनित विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर रिसर्च कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट, वैज्ञानिकों तथा मेंटर के लैक्चर का सारांश बनाने संबंधित 12-टास्क दिये गया था। जिसे एम.एससी अंतिम के लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा तथा एम.एससी तृतीय से आकर्षित बर्नबाल ने इनका अवलोकन कर ग्रेड-ए प्राप्त किया।












