भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पिडीयाट्रिक्स, दुर्ग भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 28 अक्तूबर को किया गया। वेबीनार का विषय था “जीवन शैली और मोटापा: इसके प्रभाव“। वेबीनार में बच्चों में किशोरावस्था एवं युवावस्था के दौरान मोटापा का कारण, परिणाम एवं निराकरण पर चर्चा की गयी। आयोजक महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह ने वेबीनार हेतु आयोजित सर्वे के आंकडो एवं परिणामों की व्याख्या करते हुए “किकार्डियन रिदम“ पर प्रकाश डाला एवं विस्तारपूर्वक बताया कि अच्छी नींद का स्वस्थ जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।












