भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में पालक शिक्षक संघ का गठन ऑनलाइन जूम मीटिंग के द्वारा किया गया। पालकों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री राम नारायण सिंह पिता अमन सिंह, बी.ए. प्रथम वर्ष, उपाध्यक्ष डीकेश्वरी साहू माता चंचला साहू, बीएससी प्रथम वर्ष, सचिव डॉ रक्षा सिंह, निदेशक एवं प्राचार्य, प्रभारी प्राध्यापक श्रीमती कंचन सिन्हा, प्राध्यापकों की ओर से संघ के सदस्य डॉ वंदना सिंह, डॉ. सुषमा दुबे एवं श्रीमती उज्जवला भोंसले तथा पालकों की ओर से संघ के सदस्य के. कृष्णा राव पिता के दिव्या राव, बीएससी प्रथम वर्ष, श्री जयेश राठौर पिता श्रुति राठौर, बीसीए प्रथम वर्ष, श्रीमती रीना राय माता गौरव राय, बीकॉम प्रथम वर्ष, श्री सुनील शर्मा पिता निशा शर्मा बीसीए प्रथम वर्ष चुने गए।












