भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ द्वारा मेरी आवाज हमारा सामान भविष्य पर विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं वर्चुअल वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका डॉक्टर सावित्री शर्मा ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा पोषण स्वास्थ्य सुविधा कानूनी अधिकारों एवं भेदभाव से संरक्षण उपलब्ध करवाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।












