भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालयए के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘क्या खोया क्या पाया’ विषय पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी देकर विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि अनेक मोर्चों पर राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया पर कुपोषण, मलेरिया, पलायन और नक्सलवाद जैसी बहुत सारी चुनौतियां अब भी बाकी हैं।












