Vidhik Saksharta Shivir

Legal Literacy Day at MJ College

भिलाई। एमजे कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विधिक सेवा केन्द्र दुर्ग के सहयोग से आयोजित आनलाइन विधिक साक्षता शिविर में प्रतिभागियों को पाक्सो, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न आदि से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इन शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनसाधारण को विभिन्न अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना है। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश राहुल शर्मा, सेठ रतन चंद सुराना विधि महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक अधिवक्ता आरआर साहू, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के रासेयो प्रभारी डॉ आरपी अग्रवाल उपस्थित थे।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *