Sparsh

Bollywood Nostalgic 90s

भिलाई। डॉल्फिन म्यूजिकल ग्रुप ने दीपावली की अगुवाई में संगीत संध्या से समा बांध दिया। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के प्रायोजकत्व में आयोजित कोविड लॉकडाउन श्रृंखला की यह संभवतः अंतिम कड़ी थी। यह कार्यक्रम 90 के दशक के बॉलीवुड फिल्मी गीतों को समर्पित था। रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के मशहूर साजिन्दों एवं गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां ऑनलाइन देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने गजलों की खूबसूरत प्रस्तुतियां भी दीं।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *